प्रयागराज, सितम्बर 19 -- प्रयागराज। फाफामऊ स्थित बीबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता हुई। 20 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में हाईकोर्ट की अधिवक्ता तान्या पांडेय, साकिब मुख्तार, अभ्युदय वाजपेयी, प्रशांत मिश्रा, उत्कर्ष त्रिपाठी और आदित्य गुप्ता रहे। प्रांजलि, अंशिका और निष्ठा की टीम विजेता और नवनीत व शमभावी की टीम उपविजेता रही। अंशिका को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और अनुज रावत को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता चुना गया। आयोजन मानस त्रिपाठी, याशी मिश्रा, दिव्या राज और मुहम्मद असद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...