बुलंदशहर, मई 15 -- सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक पवन वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य योगेश सिसौदिया ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की छात्रा याशिका शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आंचल ने 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मानवी और खुशी कंसल ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। चारु शर्मा, मानवी चौधरी, प्राची, शिवानी शर्मा, रहमान सबरी, अरसलान हैदर, वंशिका गोयल और नंदनी शर्मा सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्...