बोकारो, मार्च 13 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर में प्रहरी मेला के तीसरे दिन गुरुवार की रात खोरठा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा। कार्यक्रम में खोरठा के लोकप्रिय कलाकार नेपाल महतो, शेखर शरदेंदु, हबीब नाज और अशोक महतो ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। नेपाल महतो ने स्वर्गीय सुरेश जायसवाल को समर्पित अपना स्वरचित गीत गाकर कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल बना दिया। वहीं अशोक महतो के गीत 'तोहर प्रेमे हारलो जीवन ओ सांवरो गीत गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। शेखर शरदेंदु ने जइबइ जंगलवा खइबइ भेलवा और हबीब नाज ने चले गे धनी तोरा लइ जइबइ कसमार बजरिया गीत भी लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। इसके अलावा शशि और उसके साथियों द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.