रामगढ़, जुलाई 11 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर शनिवार को प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर सघन जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की। पुलिस का कहना है कि इस तरह का अभियान जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : रात्रि गश्ती पर पुलिस की सख्ती, रात में चलने वालों की हुई जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...