प्रहरी पहल के तहत रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सोमवार रात प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और पुलिस व आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस दौरान रामगढ़ पुलिस ने विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी अभियान चलाकर अड्डेबाजी करने वालों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- प्रहरी पहल के तहत पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.