रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को जिलेभर में प्रहरी पहल के तहत अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News लखीसराय : रोको-टोको अभियान' तेज, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की सघन जांच पुलिस अधिकारियों...