अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- अल्मोड़ा। खोला गांव में प्रस्ताव के दस साल बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेज सड़क नहीं बनने पर आंदोलन करने और आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। डीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा खोला से भगवती मंदिर तीन किलोमीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव वर्ष 2016 में किया गया था। सड़क के बनने से ग्राम सभा के विभिन्न तोकों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सड़क नहीं होने से बीमार लोगों के लिए अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में चुनौतियों से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द सड़क के निर्माण की मांग की। कहा कि सड़क नहीं ब...