बोकारो, अक्टूबर 4 -- बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क का विरोध किया है। चैंबर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने व छोटे व मध्यम व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरकार के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों का व्यापारिक समुदाय स्वागत करता है। यूपीआई और डेबिट कार्ड से लेन-देन सरल व पारदर्शी हुआ है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। छोटे दुकानदारों का लाभांश पहले से ही सीमित है। यह भी पढ़ें- UPI का नया नियम 15 अक्टूबर से लागू! Rs.2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, जानें किसे देना होगा चार्ज कई प्रतिष्ठानों में मुनाफा महज एक से पांच प्रत...