प्रस्तावित विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। म्योरपुर ब्लॉक के बीजपुर क्षेत्र स्थित महुआवारी गांव में प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में चल रहे महुआवारी बचाओ अभियान के तहत रविवार को समृद्धि जन कल्याण संस्थान और किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सम्मानजनक पुनर्वास की मांग उठाई। इस दौरान आयोजित जनसभा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए और अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।सभा को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि आदिवासियों और विस्थापित परिवारों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रभावित परिवारों को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) नीति के तहत उनका वैधानिक अधिकार नहीं मिला, तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.