सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- सीतामढ़ी, हिप्र.। बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बूटा) के आह्वान पर जिला शिक्षक संघ, बूटा इकाई सीतामढ़ी के तत्वावधान में सोमवार को श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय, सीतामढ़ी स्थित शिक्षक भवन में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में जिले के महाविद्यालय शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पांचों अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए प्रस्तावित अधिनियम का पुरजोर विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की।

बैठक में विचार-विमर्श बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के संरक्षक प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए "काला कानून" साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम वर्षों से स्थापित ...