भभुआ, अगस्त 7 -- पांच अगस्त से काला बिल्ला लगाकर शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी प्रस्तावित अधिनियम का कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन के बाद एसवीपी कॉलेज में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक

विरोध प्रदर्शन की अवधि आठ अगस्त तक जारी रहेगा विरोध, 10 को आरा विवि में धरना-प्रदर्शन (युवा पेज रिवाइज) भभुआ, नगर संवाददाता। प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफं भभुआ शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और अतिथि शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वह 5 अगस्त से काला बिल्ला लगाकर कॉलेज में काम कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन 8 अगस्त तक जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक और कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक ...