दरभंगा, अगस्त 4 -- दरभंगा। बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 का शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सामूहिक रूप से विरोध करेंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमुटा) के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार एवं महासचिव डॉ. नीलेश कुमार ने बताया कि प्रस्तावित अधिनियम विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों की स्वायत्तता तथा अकादमिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण सरकार द्वारा अपने अधीन करने का प्रयास है, जिसका विरोध किया जाएगा। संघर्ष मोर्चा के प्रस्तावित रूपरेखा के अनुसार पांच से आठ अगस्त तक शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे। यह भी पढ़ें- कर्मियों ने सम...