दरभंगा, अगस्त 12 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन से संबंधित प्रस्तावित विधेयक के विरोध में शिक्षक एवं कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया। इस चरण में 25 अगस्त तक शिक्षक-कर्मी प्रतिदिन अपने कार्यस्थल पर अपराह्न 01:30 बजे से 02:00 बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। इस क्रम में मंगलवार को एमआरएम कॉलेज में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षक-कर्मियों ने वर्तमान अधिनियम को बरकरार रखने एवं प्रस्तावित अधिनियम को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी ने शुरू की विरोध सभाप्रदर्शन का उद्दे...