मुंगेर, अगस्त 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं संबद्ध महाविद्यालयों की व्यवस्था में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में सोमवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण महाविद्यालय के कार्यालय में ताला लटका रहा और कार्यालयी कामकाज प्रभावित रहा। महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मुंगेर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंगेर गये थे। इस दौरान कुछ शिक्षक महाविद्यालय में मौजूद रहे। मुंगेर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से बिहार सरकार के प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं संबद्ध महाविद्यालयों की वर्तमान नि...