मोतिहारी, जून 22 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच पर वाटगंज के समीप प्रस्तावित वाटर पार्क की पैमाइश का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके जवाब में पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान नवल यादव बेहोश हो गए। जिसको पुलिस द्वारा इलाज के लिए भेजा गया। कई बार पैमाईश को गई टीम को ग्रामीणों के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा था। परिस्थिति की अंदेशा को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। इसके कारण पैमाइश हो सकी। इस दौरान अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग को लेकर ग्रामीण खेत में लेट गए, इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश का कार्य पूरा कराया गया। यह वाटर पार्क 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। ग्रामीणों का दावा है कि 70 वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहे हैं और नियमित रूप से सरकार को लगान भी देते हैं। ग्रा...