गिरडीह, जून 22 -- देवरी। देवरी के मध्य विद्यालय घसकरीडीह में रविवार को युवा कमेटी के सदस्यों की बैठक की गई। इसमें देवरी के लिए रेल लाइन की मांग को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान को तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रस्तावित नवादा-गिरिडीह रेल लाइन मार्ग में बदलाव कर उसे देवरी प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने की मांग की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि देवरी प्रखंड वर्षों से विकास से वंचित रहा है। नक्सल प्रभावित और आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र को रेल सुविधा से दूर रखना सरकार की लापरवाही एवं क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। अनिल चौधरी व मनीष चौधरी ने कहा कि देवरी प्रखंड के करीब एक लाख से अधिक लोगों से हस्ताक्षर कराकर प्रस्तावित रेलवे मार्ग को देवरी से जोड़ने की मांग पत्र सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को सौंपा जाएगा। कहा कि जब तक देवरी को...