बलिया, मई 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। माल्देपुर से हैबतपुर, विजईपुर होते हुए महिला अस्पताल तक प्रस्तावित मेडिकल बाईपास के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान 2.41 किमी लंबी सड़क का धरातल पर मिलान किया गया। बतायाकि सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें सात मीटर पिच रोड का निर्माण किया जाएगा। मौके पर लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता एवं राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बाईपास मार्ग पर पूर्व में लगाए गए निशानों के आधार पर अतिक्रमण करने वाले लोगों ने स्वयं कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- भारतमाला सड़क निर्माण में अतिक्रमण बना बाधा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग स्वेच्छा से अतिक...