शामली, अगस्त 10 -- क्षेत्र के गांव एलम निवासी पर्वतारोही शंकर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम चोटी फतह कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने चोटी पर तिरंगा फहराकर अपनी सफलता का परचम लहराया। इससे पहले भी शंकर शर्मा कई ऊंचाई वाले पर्वतीय अभियानों में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को गांव के शहीद एयरफोर्स जवान गौतम को समर्पित किया है। क्षेत्र के गांव एलम निवासी शंकर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में समुद्र तल से 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनाम चोटी को सफलतापूर्वक फतह कर वहां तिरंगा फहराया। यह भी पढ़ें- सहारनपुर के साहिल का पर्वतारोहण दल में चयन उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण की ...