संतकबीरनगर, जून 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली में प्रस्तावित थाने की जमीन पर हुए अतिक्रमण को तहसील व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर चलाकर हटवा दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में शफीकुर्रहमान के पक्के मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान तहसील कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।उपजिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी की गई थी, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। कहा कि समय सीमा गुजरने के बाद रविवार की नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की। पौली निवासी शफीकुर्रहमान का मकान सहकारी समिति के पीछे था...