चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। प्रस्तावित टोकलो प्रखंड का मामला अब गरमाने लगा है। पहले सुरबुड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया तो अब होयोहातु पंचायत के ग्रामीण भी बैठक कर इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के दड़कादा स्कूल मैदान परिसर में मुखिया रघुनाथ गुन्दुवा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। प्रस्तावित टोकलो प्रखंड में होयोहातु पंचायत को शामिल नहीं करने के लिए ग्रामीणों ने आमसभा का आयोजन किया। ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित किया कि प्रस्तावित टोकलो प्रखंड का गठन हो, लेकिन होयोहातु पंचायत को नवसृजति टोकलो प्रखंड में शामिल नहीं किया जाए। चक्रधरपुर प्रखंड में ही होयोहातु पंचायत को रहने दिया जाए।चक्रधरपुर प्रखंड की दूरी होयोहातु पंचायत से 12 से 13 किलोमीटर है। प्रस्तावित टोकलो प...