मैनपुरी, नवम्बर 26 -- कलक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्बोधन और संविधान दिवस पर आधारित लघु फिल्म का सजीव प्रसारण किया गया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ और इसी दिन बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान अंगीकृत किया गया। डीएम ने कहा कि आज़ादी के बाद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को तय करने के लिए संविधान निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसका नेतृत्व डा. आंबेडकर ने किया। उन्होंने प्रस्तावना का पाठ करते हुए सभी को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई और राष्ट्र की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीएम श्याम लता आनंद, एडीएम न्यायिक ज्ञानेश्वर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.