समस्तीपुर, नवम्बर 26 -- विद्यापतिनगर/ दलसिंहसराय। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय, सीएच स्कूल एवं विद्यापतिनगर प्रखंड के सिमरी पंचायत में संविधान दिवस मनाया गया। सिमरी के सूर्य बिहार मनरेगा पार्क स्थित पोखर पर बुधवार को मुखिया देवंती देवी के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के परिसर में समीर कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की अध्यक्षता में किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय के सभी कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कराया गया। कार्यक्रम में विवेक चंद्र वर्म...