साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में 8 लेन सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। इसके लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। स्टेडियम के पास निर्माणाधीन फुटसल पिच के पास ही बास्केटबॉल व वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों में डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोलने के लिए विभाग से पुन: पत्राचार किया जाएगा। ये सारा निर्णय डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई जिला खेल विभाग एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक में लिया गया। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- खेल छात्रावास के सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.