साहिबगंज, मई 15 -- बरहड़वा। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, 100 डे टीबी मुक्ति कार्यक्रम एवं संध्या चौपाल जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एएनएम एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने...