झांसी, सितम्बर 2 -- झांसी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सरकारी कार्मिकों के प्रसूति अवकाश के बीच 2 वर्ष की अनिवार्य बाध्यता समाप्त किए जाने के निर्णय का उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने स्वागत करते हुए इसे महिला शिक्षकों एवं कार्मिकों के हित में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय बताया है। संघ की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य ने कहा कि लंबे समय से महिला शिक्षकों को प्रसूति अवकाश के बीच दो वर्ष की अनिवार्यता के कारण अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...