प्रसूता वार्ड में लगा घुटने भर बारिश का पानी
मधुबनी, मई 7 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बुधवार की रात क्षेत्र में आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। भारी बारिश के कारण अस्पताल परिसर किसी तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओपीडी भवन से लेकर इमरजेंसी भवन तक लगभग डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि इमरजेंसी पैसेज से लेकर महिला एवं प्रसव वार्ड जाने वाली गलियों तक में जलजमाव है। वर्तमान में महिला वार्ड में आधा दर्जन से अधिक मरीज और प्रसव वार्ड में सात प्रसूता भर्ती हैं। इन मरीजों को बेड से नीचे पैर रखते ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रसूताओं और नवजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.