रुद्रपुर, जून 25 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर के सरकारी अस्पताल में प्रसूता को रेफर किए जाने के मामले को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मी और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद हो गया। बाद में थाने में बातचीत के पश्चात मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची महिला को चिकित्सकीय कारणों से उच्च केंद्र रेफर किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान महिला के पति ने अस्पताल परिसर में वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाए जाने पर ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ देर तक विवाद चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। विवाद बढ़ने पर महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अपने पति को सूचना देकर अस्पताल बुला लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पता...