गोंडा, मई 19 -- बेलसर, संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को एडी हेल्थ डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही सीएचसी कर्मियों में अफरातफरी मच गई। एडी हेल्थ ने उपस्थिति पंजिका, टीकाकरण वार्ड और (एनबीएसयू) नवजात शिशु देखभाल इकाई सहित अन्य वार्डों का सघन निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं को परखने के बाद जब एडी हेलथ ने भर्ती प्रसूताओं से सीधा संवाद किया। अस्पताल में भर्ती डिंगूरापुर से आई प्रसूता शिवांशी और निहालपुर की ललिता ने बताया कि उन्हें भोजन या नाश्ता नहीं मिला। दुर्जनपुर की प्रीति ने साफ कहा कि सीएचसी में भोजन की व्यवस्था अब बंद हो चुकी है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहाल भी भीषण गर्मी की चपेट में बताया जा रहा है कि सीएचसी में एक महीने से प्रसूताओं की भोजन व्यवस्था पूरी तरह ...