मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। प्रेम टोला फरदा निवासी करिश्मा कुमारी ने गुरुवार को मॉडल सदर अस्पताल मुंगेर में एक साथ तीन बच्चियों को जन्म देकर अपने परिवार में खुशियों की सौगात दी है। चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के माध्यम से करिश्मा की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जन्म के बाद तीनों बच्चियों की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। डॉक्टर रचना कुमारी ने बताया कि, पहली बच्ची का वजन 2300 ग्राम, दूसरी का 2000 ग्राम तथा तीसरी बच्ची का वजन 1600 ग्राम है। बेहतर देखभाल और निगरानी के उद्देश्य से तीनों नवजात बच्चियों को एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। ज्ञात हो कि, करिश्मा के पति सन्नी कुमार वर्तमान में सूरत में ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। करिश्मा की शादी वर्ष- 2023...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.