मैनपुरी, फरवरी 27 -- मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित जीवनधारा अस्पताल को सीएमओ के निर्देश पर सीज कर दिया गया। इस अस्पताल में भर्ती कराई गई प्रसूता की मौत हो गई थी। पति की तहरीर पर हॉस्पीटल के डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया। अस्पताल संचालक को नोटिस देकर 5 दिन में समस्त अभिलेख सहित सीएमओ कार्यालय में तलब किया गया है। शहर के कचहरी रोड स्थित जीवनधारा हॉस्पीटल में भर्ती कराई गई प्रसूता कल्पना पत्नी प्रदीप कुमार की हालत बिगड़ गई थी। 24 फरवरी को प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल के कर्मचारी आगरा के ट्रांस यमुना स्थित कृष्णा हॉस्पीटल में भर्ती कराने ले गए। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया क्या। 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन शव मैनपुरी ले आए और अस्पताल के सामने जाम लगा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.