प्रसूता की मौत से हड़कंप, परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा
बिजनौर, मई 18 -- स्योहारा। क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। ग्राम अलादीनपुर निवासी 23 वर्षीय मोनिका पत्नी अरविंद कुमार को 16 मई को दूसरी डिलीवरी के लिए मडोरी रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद देर रात करीब तीन बजे मोनिका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसके शरीर में सूजन आने लगी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कराने का हवाला देकर प्रसूता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.