मुंगेर, अगस्त 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर के एक निजी क्लिनिक में शुक्रवार को प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग तारापुर प्रखंड के गनैली तथा खड़गपुर प्रखंड के सीमपुर गांव के बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलने पर तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि, मृतका के पति या अन्य परिजनो की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। मृतका काजल के पिता लाल बहादुर सिंह ने बताया कि, उनकी पुत्री को प्रसव पीड़ा होने पर उक्त निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

प्रसव मामले की जांच इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे मुंगेर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद काजल को मृत घोषित कर दिया। गर्भस्थ शिशु को सी...