प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
आजमगढ़, मई 28 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव के लालगंज के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात प्रसूता की मौत होने पर परिजनो ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। चिकित्सक और अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। विवाद बढ़ने पर तीन थाने की फोर्स की तैनाती की गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देवगांव थाना क्षेत्र के रणमो बम्मोंपुर गांव निवासी नगीना राजभर की बेटी प्रियंका राजभर (22 वर्ष) की शादी एक साल पहले तरवां थाना क्षेत्र के रामपुर हरदशही गांव निवासी धर्मवीर राजभर के साथ हुई थी। पति और ससुराल के लोग मुंबई में रहते हैं। प्रियंका चार माह पूर्व मायके आई थी। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। मायका के लोग उसे लालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.