रुडकी, दिसम्बर 29 -- राजस्व उप निरीक्षक प्रसूता महिला की मौत के मामले में गंगनहर पुलिस ने सोमवार को तीन डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद मरीज को रेफर नहीं किया गया। नेहरू नगर निवासी राजस्व उप निरीक्षक पंकज कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजस्व निरीक्षक उनकी पत्नी मोनिका भावे को डिलीवरी के लिए 25 दिसंबर को संत शिरोमणी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मोनिका ने नार्मल डिलीवरी से एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। कई बार कहने के बावजूद डॉक्टर उसे देखने नहीं आई। डॉ. पूनम गुप्ता महिला को देखने आई। इसके बाद उसे आपरेशन थियेटर में ले गई। आरोप है कि उन्होंने अपने पति डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. संजय कंसल को बुलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...