मधुबनी, अप्रैल 23 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर लंगड़ा चौक स्थित एक हेल्थ नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती महिला की सिजेरियन के उपरांत बुधवार को एक प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ। परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी, जिससे पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मृतका की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रखबारी गांव निवासी पंकज मल्लिक की 22 वर्षीय पत्नी भारती देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भारती देवी को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। यह भी पढ़ें- फतेहपुर के निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद किशोर की मौत परिजनों का आरोप है कि ऑ...