प्रसूता की मौत के मामले मे सीएमओ के निर्देश पर जांच को पहुॅचे प्रभारी चिकित्सक, ब्यान दर्ज
शामली, जून 17 -- जच्चा-बच्चा केंद्र चौसाना में प्रसूता की मौत के मामले मे सीएचसी ऊन के प्रभारी डा. तरूण टीम के साथ चौसाना सब सेटर पहुॅचें और एएनएम से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद प्रसूता के पति से मुलाकात कर जानकारी ली और ब्यान दर्ज करते हुए सांत्वना दी। हिन्दुस्तान अखबार ने महिला की मौत के मामले की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी ऊन प्रभारी डॉ. तरुण कुमार ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। डा. तरूण ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दी गई है। गौरतलब है कि थानाभवन मार्ग स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र पर भड़ी निवासी विवाहिता साहिबा की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ गई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि एएनएम द्वारा सामान्य प्रसव की बजाय सर्जिकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.