हाथरस, मई 8 -- हाथरस, संवाददाता। प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत के मामले में शुक्रवार को सासनी के नवजयोति नर्सिंग होम में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल के उपकरणों व दस्तावेजों का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। सासनी क्षेत्र के नवज्योति नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान पिंकी 28 पत्नी बंटू निवासी कस्बा मेंडू थाना जंक्शन की गुरूवार को प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच के लिए डीएम अतुल वत्स व सीएमओ के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- प्रसव के दौरान गर्भवति की मौत, लापरवाही का आरोप इस टीम में सासनी तहसीदार डॉली यादव व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक शामिल थे। टीम शुक्रवर को अस्पताल पहुंची। तहसीदार ने अस्पताल के पंजीकरण, मरी...