पीलीभीत, मार्च 16 -- पूरनपुर। क्षेत्र के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले सोनू ने अपनी गर्भवती 28 वर्षीय पत्नी रूबी को उपचार के लिए नगर के बंडा रोड पर स्थित नरायनपुर के गुरु कृपा अस्पताल में शनिवार दोपहर भर्ती कराया। रात में प्रसव के बाद रूबी ने पुत्र का जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला की की हालत बिगड़ गई। आरोप है इस पर अस्पताल के स्टाफ ने महिला को पीलीभीत रेफर कर दिया। महिला को निजी एंबुलेंस से पीलीभीत ले जाया गया। वहां सुधार न होने पर डाक्टर ने रुबी को बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में रूबी की मौत हो गई। बरेली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.