देवरिया, जून 10 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला कि प्रसव के बाद मौत हो जाने से नाराज परिजनों ने बुधवार को अस्पताल पर हंगामा किया। वे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भाजपा नेता श्यामसुंदर जायसवाल, अमित जायसवाल पूर्व सभासद मुन्ना और पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। नगर पालिका बरहज के सफाई कर्मचारी सूरज की पत्नी अनीता (28) को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम को सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। करीब छह बजे उसने नार्मल डिलिवरी से पुत्री को जन्म दिया।

प्रसूता की स्थिति बिगड़ने पर बच्ची के जन्म के बाद प्रसूता को रक्तस्राव होने लगा। परिजनों के मुताबिक प्रसव के समय इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अस्पताल पर नहीं थे। नर्स से प्रसव कराया। रक्तस्राव को माम...