आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। लालगंज के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा। बुधवार अपराह्न एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने उक्त अस्पताल को सील कर दिया। लालगंज में धड़ल्ले से अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन हो रहा है। दो-तीन महीने में ही एक अस्पताल सील के मामले आ रहे हैं, इसके बावजूद विभागीय मिलीभगत से संचालन जारी है। लालगंज में मंगलवार को सुमन हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर सेंटर में प्रसूता की मौत हो गई थी। जानकारी होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएमओ, नोडल निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द्र कुमार को मौके पर जांच के लिए निर्देशित किया। डॉ. आलेन्द्र कुमार बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जांच में अस्पताल संचालक, स्टाफ मौके पर उपस्थित मिले। निरीक्ष...