अमरोहा, मार्च 31 -- मंडी धनौरा। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में मृतका के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालिका व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग ने भी दोनों के विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के गांव रमपुरा खादर निवासी राजवती पत्नी अर्जुन को प्रसव पीड़ा होने पर शेरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मुरादाबाद रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर गुस्साए परिजनों ने देर शाम शेरपुर-मंडी धनौरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर कार...