बदायूं, मार्च 12 -- उझानी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पति ने अस्पताल की एक स्टाफ नर्स पर रुपये मांगने और मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस और सीएमओ से की है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। इधर एसएनसीयू में भर्ती नवजात की गंभीर हालत को देखते हुये उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मंगलवार को इलाके के गांव दूदे नगर निवासी 20 वर्षीय नीरज पत्नी भुवनेश को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के बाद नवजात शिशु का जन्म हुआ, लेकिन कुछ ही समय बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प...