हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद हुई प्रसूता और नवजात शिशु की मौत के मामले में गठित चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। गुरुवार को कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी। शहर के गणेशगंज निवासी ललित की एक साल पहले आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सोरई निवासी पूनम पुत्री लक्ष्मण शर्मा के साथ शादी हुई थी। बीते दिनों पूनम के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जिला महिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचे थे। प्रसव के बाद पूनम ने शिशु को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद शिशु की मौत हो गई थी। शिशु के जन्म के बाद पूनम ने भी दम तोड़ दिया था। प्रसूता और नवजात शिशु की मौत से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई थी। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ पर डिलीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.