कन्नौज, मई 3 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मेटरनिटी विंग इन दिनों सरकारी अस्पताल के बजाय किसी निजी नर्सिंग होम की तर्ज पर अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। शनिवार रात अस्पताल के स्टाफ ने सामान्य प्रसव के लिए आए तीन परिवारों से जबरन 23-23 सौ रुपये वसूल लिए। हद तो तब हो गई जब रुपये देने में असमर्थता जताने पर गर्भवती महिलाओं का इलाज रोकने और उन्हें रेफर करने की धमकी दी गई। ​पीड़ित तीमारदारों ने बताया कि स्टाफ ने वसूली के लिए पूरा रेट चार्ट बना रखा था। सबसे पहले दवाइयों के नाम पर 400 रुपये लिए गए। प्रसव के समय स्टाफ नर्सों ने 1300 रुपये की मांग की। आरोप है कि जब परिजनों ने विरोध किया, तो नर्सों ने दो टूक कह दिया कि मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाओ, यहां प्रसव नहीं होगा। मजबूरी में पैसे देने के बाद, प्रसव कक्ष से वार्ड में शिफ्ट करने के नाम पर फिर ...