जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने मंगलवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।सीएचसी पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने प्रसूता का हाल जाना। उन्होंने प्रसूता महिलाओं और उनके साथ मौजूद परिजनों से व्यवस्था का हाल पूछा। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक अजय सिंह को प्रसूता महिलाओं के साथ नवजातों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने लेबर रुम, मेडिसिन की स्थिति, डॉक्टर चैंबर, लैब पैथॉलाजी के अलावा स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने प्रसव कक्ष सहित अन्य चैंबरों के शौचालय की सफाई देख संतुष्टि जाहिर की। इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी...