भागलपुर, जनवरी 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सूबे में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) लेने वाली मांओं की अब पेई आईडी बनाई जा रही है। ये आईडी न केवल मांओं की पहचान होगी, बल्कि आगे चलकर वे इसी पेई आईडी की बदौलत स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त हरेक योजनाओं का लाभ ले सकेंगी। इससे न केवल मांओं को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिल सकेगी, बल्कि इसी आईडी के जरिए स्वास्थ्य विभाग के भेजे ब्यौरा के आधार पर ट्रेजरी विभाग मांओं के खाते में सीधे धनराशि भेज सकेगा। भागलपुर जिला रहा टॉप पर जेएसवाई की महिला लाभार्थियों का पेई आईडी बनाने का आगाज भागलपुर समेत पूरे बिहार में 11 दिसंबर 2025 को हो गया था। 31 दिसंबर 2025 को जारी रिपोर्ट में बिहार के सभी 38 जिलों में जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी एक लाख 13 हजार 661 महिलाओं ...