महाराजगंज, जनवरी 31 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने शुक्रवार को सदर सीएचसी के प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। एएनएम और स्टॉफ नर्सों को निर्देशित किया कि सभी प्रसूताओं का ब्योरा मंत्रा एप पर जरूर दर्ज करें। चेताया कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डिप्टी सीएमओ डॉ वीवी सिंह ने सबसे पहले प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। कक्ष में साफ सफाई और अन्य गर्भवतियों को बैठने की व्यवस्था ठीक पाई गई। संस्थागत प्रसव की जानकारी ली तो बताया कि जनवरी माह में 70 प्रसव कराया गया। जब रजिस्टर का अवलोकन किया तो कई प्रसूताओं का विवरण मंत्रा एप पर दर्ज नहीं था। निर्देशित किया कि सभी प्रसूताओं का ब्यौरा मंत्रा एप पर समय से दर्ज होना चाहिए। डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने उपस्थित एएनएम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.