बरेली, मार्च 14 -- फरीदपुर, संवाददाता।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में शुक्रवार को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को एएनएम व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाली स्थिति को समय पर पहचान कर उचित प्रबंधन के तरीके बताए गए। बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, पिछले गर्भपात का इतिहास, जुड़वा बच्चे, उम्र हाई रिस्क में शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने गर्भवती महिलाओं की गणना, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या, गर्भावस्था की प्रारंभिक पहचान, अंतिम मासिक धर्म से अपेक्षित प्रसव तिथि की गणना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। डॉ. मोनिका गुप्ता ने बताया कि उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) वह स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.