बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- प्रसिद्ध लंगोट मेला शुरू, बाबा मणिराम के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 8 दिनों तक समाधि स्थल पर बिहार के कोने-कोने से पहुंचेंगे श्रद्धालु डीएम व एसपी ने लंगोट अर्पित कर मेले का किया विधिवत उद्घाटन फोटो बाबा01 - बाबा मणिराम के दरबार में बुधवार को लंगोट अर्पण करतीं डीएम उदिता सिंह, एसपी भरत सोनी व अन्य। बाबा02- माथे पर पूजा की थाल लेकर बाबा मणिराम के दरबार में जातीं डीएम उदिता सिंह, एसपी भरत सोनी व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। आषाढ़ पूर्णिमा बुधवार से शहर के प्रसिद्ध बाबा मणिराम अखाड़ा (पिसत्ता घाट) में आठ दिवसीय ऐतिहासिक लंगोट मेले का भव्य आगाज हुआ। इसी के साथ बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सूबे के कोने-कोने से भक्तजन बाबा का आशीर्वाद पाने पहुंचने लगे हैं। 06 अगस्त तक भक्तों का तांता लगा...