देवघर, अप्रैल 5 -- मुधुपुर। स्थानीय मीना बाजार निवासी प्रसिद्ध फुटबॉल गोलकीपर 60 वर्षीय शुभेंदु कर्मकार उर्फ बुडो दा का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। वह किडनी रोग से पीड़ित होकर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार दोपहर बाद अपने आवास में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही खेलप्रेमियों मे शोक की लहर दौड़ गई। वह एक समय में इलाके के उत्कृष्ट गोलकीपर माने जाते थे। पूर्व फुटबॉलर बुडोदा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार सुबह स्थानीय बैकुंड धाम श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...